Title 3

 भारत में तीन सरकारें होती हैं केंद्र सरकार (दिल्ली से चलती है) राज्य सरकारें (हर राज्य की) स्थानीय सरकारें (गांव और शहरों की) ये सभी मिलकर देश का संचालन करती हैं।

प्रधानमंत्री भारत सरकार का सबसे बड़ा नेता होता है। वह देश की सरकार चलाते हैं और बड़े फैसले लेते हैं। जैसे, वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं।

भारत के राष्ट्रपति देश के सबसे बड़े संवैधानिक प्रमुख होते हैं। वह संसद द्वारा बनाए गए कानूनों को मंजूरी देते हैं और कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाते हैं।

भारत में लोकसभा चुनाव हर 5 साल में होते हैं। इस चुनाव में जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनती है, जो संसद में जाकर देश के लिए फैसले लेते हैं।

भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इसमें सभी नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों का उल्लेख है। संविधान के अनुसार ही सरकार देश को चलाती है।

संसद में दो सदन होते हैं भारतीय संसद में दो सदन होते हैं: लोकसभा (जनता के चुने हुए प्रतिनिधि)राज्यसभा (राज्यों के चुने गए सदस्य)दोनों सदन मिलकर देश के लिए कानून बनाते हैं।